
👁 130 views Views
परिजनों व गार्ड को बंधक बनाकर टिंबर व्यापारी के हुई लूटपाट के खुलासे के लिए टीम गठित
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र की गढ़ रोड पर स्थित नरेंद्र अग्रवाल कबाड़ी उर्फ लालू के मकान में हुई लाखों की लूटपाट से हड़कंप मचा है। इस वारदात से व्यापारियों में रोष है जिनमे ड़र का माहौल है। डीआईजी कलानिधि नैथानी ने बताया कि चार बदमाशों ने गार्ड और परिजनों को एक कमरे में बंधक बनाए रखा। इसके बाद लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। जनपद स्तर पर कार्रवाई की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर अग्रिम जांच की जा रही है। इसी के साथ रेंज की ओर से तीन टीमें जनपद को सौंपी गई है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010
























