
व्यापारी व गार्ड को बंधक बनाकर लूटपाट का मामला: चौकीदार ने बताई आपबीती
हापुड़, सीमन / संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र की गढ़ रोड पर स्थित टिंबर व्यापारी के आवास पर हुई लाखों की लूटपाट से व्यापारियों व परिजनों में दहशत की स्थिति बनी हुई है। बताया जा रहा है कि करीब 1 घंटे तक बदमाशों ने परिजनों और गार्ड को बंधक बनाए रखा और लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया।
चौकीदार रामकुमार ने बताया कि रात करीब 12 से 1:00 बजे के बीच में दरवाजा खटखटाने की आवाज आई तो वह मौके पर पहुंचे और गेट खोला तो चार बदमाश अंदर घुस आए जिन्होंने बंदूक रखकर उन्हें धमकाया। इसके बाद बदमाश ऊपर बने आवास पर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि व्यापारी नरेंद्र अग्रवाल, उनकी पत्नी समेत परिजनों को गन पॉइंट पर ले लिया और करीब एक घंटे तक परिजनों को गोली मारने का डर दिखाकर। सोने-चांदी के आभूषण, नगदी लूट ली और फरार हो गए। बदमाश एक मोटरसाइकिल भी लूट कर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जो मामले की जांच कर रही है।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068
























