
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र की गढ़ रोड पर स्थित जाने माने टिम्बर व्यापारी नरेंद्र कबाड़ी उर्फ लालू के घर को बदमाशों ने निशाना बनाया जहां गार्ड को बंधक बनाकर लाखों की लूट को अंजाम दिया। सूचना पाकर डीआईजी कलानिधी नैथानी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरु की। इस घटना से व्यापारियों में दहशत और पुलिस में हड़कंप मचा है।
गढ़ रोड पर टिम्बर व्यापारी नरेंद्र अग्रवाल का आवास है जहां गोदाम भी बना हुआ है। बताया जा रहा है कि बीती रात चार से पांच हथियारबंद बदमाश गोदाम पर पहुंचे और उन्होंने गार्ड को बंधक बना लिया। करीब आधा घंटे तक गार्ड को बंधक बनाकर रखा गया। इस दौरान बदमाशों ने घर में घुसकर लाखों की चोरी को अंजाम दिया। व्यापारी नेता संजय अग्रवाल ने बताया कि बदमाश इस दौरान सवा किलो सोना, लाखों की नकदी लूट कर फरार हो गए। जिससे व्यापारियों में दहशत है। मंगलवार की सुबह सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कम्प मच गया। डीआईजी कलानिधी नैथानी, एसपी हापुड़ कुंवर ज्ञानेन्जय सिंह, सीओ हापुड़ वरुण मिश्रा मौके पर पहुंचे और जांच शुरु कर दी। सीसीटीवी आदि को खंगाला जा रहा है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264
























