
गढ़मुक्तेश्वर में किया गया टी.बी. संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के महेंद्र सिंह डिग्री कॉलेज गढ़मुक्तेश्वर कॉलेज में जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ राजेश सिंह की अध्यक्षता में एक संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ राजेश सिंह ने बताया कि कार्यशाला का उद्देश्य जनपद में समस्त जनमानस को क्षय रोग के विषय में जागरूक करना एवम् भारत सरकार का उद्देश्य भारत को टी 0बी0 मुक्त करना है। इस अवसर पर जिला पी 0पी 0एम0 कॉर्डिनेटर सुशील चौधरी ने NCC कैडेट्स को क्षय रोग के लक्षण जैसे दो सप्ताह से अधिक से खांसी बलगम आना बलगम में खून आना वजन घटना भूख कम लगना हल्का बुखार आना सीने में दर्द होना रात में पसीना आना आदि लक्षण के विषय में विस्तार पूर्वक बताया। साथ ही बताया कि यदि किसी को इस प्रकार से लक्षण है तो तुरन्त ही अपने निकटवर्ती सरकारी अस्पताल में डॉ को दिखाए सभी सरकारी अस्पतालों में टी 0बी0 की जांच एवम् इलाज निःशुल्क उपलब्ध है कार्यक्रम में कॉलेज के डॉ रेणुका चौधरी ट्रस्टी महेन्द्र सिंह कॉलेज प्राचार्य डॉ हरीश कुमार शर्मा कु प्रेरणा वर्मा पंकज शर्मा एवम् स्पोर्ट्स कोच सौरभ तोमर उपस्थित रहे.
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025

























