
सावन के पहले दिन शिवालियों में उमड़ा आस्था का सैलाब
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): सावन के पहले दिन हापुड़ के शिवालयों में शिवभक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठे। गुरुवार की भोर में ही नंगे पैर मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने भोले का रुद्राभिषेक और जलाभिषेक किया। मंदिर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिली। भक्तों ने भोले को दूध, जल, धतूरा, बेलपत्र, धतूरा, शहद, फल, पुष्प आदि चढ़ाया और भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुचारु व्यवस्था के लिए मंदिरों के आसपास प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। सावन मास में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शिवालय पहुंचे। हापुड़ के सबली, बाबूगढ़ के श्री श्यामेश्वर महादेव आदि मंदिरों में भक्त पहुंचे जिन्होंने भगवान भोले की पूजा-अर्चना की।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788























