
तीन दशक पुरानी जल निकासी की समस्या का निकलेगा समाधान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा रेलवे स्टेशन के सामने पिछले करीब 30 साल से चली आ रही जल निकासी की समस्या अब जल्द दूर होने की उम्मीद है। नगर पालिका के प्रयास से रेलवे की जमीन पर नाला बनाने की मंजूरी मिल गई है। जरूरी धनराशि जमा होने के बाद रेलवे ने निर्माण कार्य के आदेश भी जारी कर दिए हैं।
बताया जा रहा है कि करीब एक महीने के भीतर नाले का निर्माण शुरू हो जाएगा। नाला बनने के बाद स्टेशन के सामने और आसपास की बस्ती में बारिश के दौरान होने वाले जलभराव से लोगों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है। निर्माण कार्य रेलवे की निगरानी में कराया जाएगा और इस दौरान रेल यातायात की सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा।
वहीं, नगर पालिका अध्यक्ष विभु बंसल ने इसे तीन दशक पुरानी समस्या के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है। स्टेशन में शहर की ओर से प्रवेश की सुविधा बेहतर बनाने के लिए भी प्रयास जारी रहने की बात कही गई है।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068




















