हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव जमालपुर में रविवार की रात एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में छत से गिरकर मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार हरियाणा क्षेत्र के पलवल के गांव सीहोल निवासी देशवीर बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव सेहल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आया था। रविवार की रात को कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वह अपने रिश्तेदारों के साथ तहेरे भाई की ससुराल गांव जमालपुर पहुंच गया और छत पर सोने के लिए चला गया। सोमवार की सुबह लोगों ने देखा कि देशबीर घायल अवस्था में सड़क पर पड़ा है जिसके सिर पर चोट लगी हुई है। आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर फॉरेंसिक टीम, थाना प्रभारी प्रशिक्षु सीओ पियूष मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।
साइलेंट जनरेटर खरीदने के लिए कॉल करें: 8171900005
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700


























