
खुले मेनहोल एवं नालों को सुरक्षित कराने की मांग को लेकर अपर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के सदस्य नरेश कुमार भाटी ने जनपद हापुड़ में खुले मेनहोल एवं खुले नालों से आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की मांग को लेकर अपर जिलाधिकारी संदीप कुमार को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया कि हाल ही में बुलंदशहर में खुले नाले में एक मासूम बच्ची के गिरने की दर्दनाक घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है। हापुड़ जनपद में भी गढ़ गेट–तगासराय मार्ग, मोती कॉलोनी, राजीव विहार, मजीदपुरा, जसरूपनगर सहित कई स्थानों पर खुले मेनहोल एवं नाले आमजन, विशेषकर बच्चों, महिलाओं एवं बुजुर्गों के लिए गंभीर खतरा बने हुए हैं।
नरेश कुमार भाटी ने प्रशासन से मांग की कि जनपद के सभी खुले मेनहोल एवं नालों का तत्काल सर्वे कराया जाए, सभी मेनहोलों पर मजबूत ढक्कन लगाए जाएं, खुले नालों पर सुरक्षा जालियां, बैरियर एवं चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं तथा नगर निकायों को नियमित निरीक्षण एवं रखरखाव के सख्त निर्देश दिए जाएं।
इस अवसर पर नरेश कुमार भाटी ने कहा कि “जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। किसी भी मासूम की जान प्रशासनिक लापरवाही की भेंट नहीं चढ़नी चाहिए। हापुड़ में संभावित दुर्घटनाओं को रोकने के लिए तत्काल प्रभावी कार्रवाई आवश्यक है। कांग्रेस पार्टी जनहित के इस मुद्दे को पूरी गंभीरता से उठाती रहेगी और नागरिकों की सुरक्षा के लिए निरंतर आवाज बुलंद करती रहेगी।”
ज्ञापन प्राप्त करने के उपरांत अपर जिलाधिकारी संदीप कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित करने का आश्वासन दिया। वीसी शर्मा, खुशनूद अली,जस्सा सिंह, अफजाल अड़ती,पवन कुमार, रामलाल सिंह, आदि मौजूद रहे,
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com























