
बारात में हुई आतिशबाजी के दौरान निकली चिंगारी से छप्पर में लगी भयंकर आग
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के देहात क्षेत्र के गांव मलकपुर में सोमवार को शादी समारोह के दौरान हुई आतिशबाजी की चिंगारी से एक छप्पर में आग लग गई। गनीमत रही कि दौरान किसी प्रकार की जानकारी नहीं हुई। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए कड़ी मशक्कत के बाद समय रहते आग पर काबू पाया जिससे बड़ा हादसा टल गया।
गांव निवासी हरविंदर सिंह का गांव में घेर है जिनके घर के छप्पर में उस समय आग लग गई जब गांव में एक बारात चढ़ रही थी। इस दौरान जमकर आतिशबाजी हुई जिससे निकली चिंगारी ने सूखे छप्पर को आग के हवाले कर दिया। आग की लपटों ने धीरे-धीरे विकराल रूप धारण कर लिया जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के पश्चात समय रहते आग पर काबू पाया। गनीमत रही कोई जानहानी नहीं हुई।
गाय व भैंस के दूध का शुद्ध घी खरीदने के लिए संपर्क करें: 9068607739























