
लिफाफा कलचर से अवैध निर्माण जोरों पर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण में बढ़ रही लिफाफा कलचर के कारण हापुड़ में अवैध निर्माण जोरों पर है। ताजा मामला सबली गेट से चंद कदमों की दूरी पर निर्माणाधीन एक व्यवसायिक भवन का सामने आया है।
सूत्र बताते हैं कि सबली गेट से चंद कदमों की दूरी पर निर्माणाधीन भवन में भूतल पर एक दुकान बनाने का मानचित्र स्वीकृत कराया गया है। उसके बाद लिफाफा कलचर के बल पर चार मंजिले भवन का निर्माण तेजी से हो रहा है। भवन के प्रथम, द्वितीय व तृतीय तल को चार-चार फुट सड़क की ओर हवा में अतिक्रमण करके बिल्डिंग को आगे की ओर बढ़ाया गया है। भवन के द्वितीय व तृतीय तल के छज्जे पर दीवार खड़ी करके बॉक्स बना दिया गया है और नहीं कोई सेट बैक छोड़ा गया है। यानी कि नियमों को ताक पर रखकर रिश्वत के बल पर व्यवसायिक भवन के निर्माण को गति दी जा रही है।
खास बात तो यह है कि भवन स्वामी एचपीडीए से नक्शा स्वीकृत पता रहा है परंतु प्राधिकरण के इंजीनियर ने अभी तक मौके का मुआयना करके प्राधिकरण में यह सर्वे रिपोर्ट दाखिल नहीं की है कि उसके द्वारा अमुक तिथि को निर्माणाधीन भवन का मुआयना किया गया। बिल्डिंग स्वामी ने दिल्ली और लखनऊ में हुए भीषण अग्निहोत्री से कोई सबक नहीं लिया है और आपातकालीन निकासी आदि की कोई व्यवस्था नहीं की गई है।
प्राधिकरण को इस ओर ध्यान देकर प्रभावी कदम उठाने चाहिए और राजस्व हानि को रोका जाए।
#HPDA
#U.P GOVERMENT
हर ऑर्डर पर गोलगप्पे FREE, ₹100 में अनलिमिटेड छोले-भटूरे: 7668606012, 7017570838






















