
हापुड़, सीमन / संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ की बुलंदशहर रोड पर स्थित मुनीम जी बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर पर शनिवार की रात खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छापामार कार्रवाई की। खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरपी गुप्ता, मुनीम जी बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर पर पहुंचे और छापा मारा। आखिर आप सोच रहे होंगे कि खाद्य सुरक्षा विभाग का बिल्डिंग मटेरियल की दुकान पर क्या काम? तो आपको बता दें यहां पर भारी मात्रा में कचरी के पैकेट, आटा, मैदा और खाद्य पदार्थ बरामद हुए हैं। आसपास रखी डस्ट, रेत, बदरपुर के पास खाद्य पदार्थ रखे थे। ऐसे में खाद्य पदार्थ खाने से लोग बीमार पड़ सकते हैं। ऐसे में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जांच की।
शनिवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरपी गुप्ता बिल्डिंग मटेरियल के गोदाम पर पहुंचे और छापा मारा। आपको बता दें कि बिल्डिंग मटेरियल गोदाम पर निर्माण सामग्री रखी हुई थी जहां रेत, बदरपुर, सीमेंट आदि सामान रखा हुआ था। वहीं सीमेंट के पास ही भारी मात्रा में आटा, मैदा, कचरी के पैकेट भी मिले हैं। भारी मात्रा में मिली इस खाद्य सामग्री को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। इतनी भारी मात्रा में खाद्य सामग्री का आखिर बिल्डिंग मटेरियल के गोदाम में क्या काम? मामले की जांच जारी है।

























