
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ जनपद के बाबूगढ़ के उपेड़ा में स्थित हरिहर नाथ शास्त्री इंटर कॉलेज के संस्थापक स्वर्गीय डॉ. मेघराज शर्मा की पुण्यतिथि की पूर्व संध्या पर सामाजिक संस्था लोक भारती द्वारा एक योजना बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए हरिशंकरी वृक्षारोपण भी किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय समिति के प्रबंधक महेश चंद्र शर्मा, तरुण बाजपेयी, अधिवक्ता (सुप्रीम कोर्ट), मातृयी प्रियदर्शिनी, अमित भारद्वाज, आयुष गर्ग, निर्मल शर्मा, हरीश अग्रवाल, मनोज जॉनी, अमित टांक, राजेंद्र सिंह राठी, जसवीर सिंह सहित भारतीय जनता पार्टी की जिला अध्यक्ष कविता मधरे, भाजपा जिला महामंत्री मोहन मधरे, हापुड़-मेरठ लोकसभा सांसद प्रतिनिधि विनोद गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
लोक भारती की ओर से अध्यक्ष विजय बहादुर, संगठन मंत्री गोपाल उपाध्याय, संपर्क प्रमुख कृष्ण चौधरी, ठाकुर सौरभ सिंह, शिव कुमार सिंह, निकुंज गर्ग एवं नीरज सिंह ने कार्यक्रम में सहभागिता की।
सभी वक्ताओं ने स्वर्गीय डॉ. मेघराज शर्मा के शैक्षिक एवं सामाजिक योगदान को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया तथा समाज में शिक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने पर बल दिया।

ऋषभ चाप कॉर्नर पर रोटी-सब्जी, चाऊमीन, चाप, रोल सब कुछ उपलब्ध: 7248495020


























