गढ़ टोल प्लाजा के खिलाफ धरना प्रदर्शन जारी










गढ़ टोल प्लाजा के खिलाफ धरना प्रदर्शन जारी

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर में स्थापित टोल प्लाजा के खिलाफ लगातार आवाज उठ रही है और गढ़ तहसील परिसर में कड़ाके की सर्दी के बीच प्रदर्शन जारी है। स्थानीय लोगों ने कह दिया है कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा तब तक वह पीछे नहीं हटेंगे। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि नगर पालिका की सीमा में स्थापित टोल प्लाजा को हटाया जाए। ब्रजघाट बायपास स्याना चौराहे से निकाला जाए और लठीरा-तिगरी गंगा पुल का निर्माण किया जाए। रविवार सातवें दिन भी प्रदर्शनकारियों का प्रदर्शन जारी रहा। जबरदस्त कोहरे और कड़ाके की सर्दी के बावजूद भी धरना व प्रदर्शन जारी है।

प्रदर्शनकारियों की मांग है कि बृजघाट टोल प्लाजा को हटाया जाए। नए बाईपास का निर्माण स्याना चौराहे से कराया जाए और सीएम द्वारा घोषित लठीरा-तिगरी गंगापुल के निर्माण का कार्य जल्द शुरू किया जाए। इस दौरान मोंटी चौधरी, जय सिंह राणा, शाह आलम, अमित कुमार आदि ने प्रदर्शन किया।

रेडवुड क्लॉथिंग पर लगी है स्टॉक क्लीयरेंस सेल: 9690080808









  • Related Posts

    20 जनवरी से शुरू होगा बूढ़े बाबा का मेला

    🔊 Listen to this 20 जनवरी से शुरू होगा बूढ़े बाबा का मेलाहापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड के पास के गांव वझीलपुर में हर साल आयोजित होने वाला बूढ़े बाबा के मेले…

    Read more

    जाने 19 जनवरी का सब्जियों का भाव

    🔊 Listen to this जाने 19 जनवरी का सब्जियों का भाव हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): जाने 19 जनवरी का सब्जियों का भाव दिनांक: 19/01/2026 सब्जी               भाव (प्रति किलो) देशी टमाटर  …

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    20 जनवरी से शुरू होगा बूढ़े बाबा का मेला

    20 जनवरी से शुरू होगा बूढ़े बाबा का मेला

    जाने 19 जनवरी का सब्जियों का भाव

    जाने 19 जनवरी का सब्जियों का भाव

    हापुड़: यातायात नियमों का उल्लंघन, एक बाइक पर सवार पांच

    हापुड़: यातायात नियमों का उल्लंघन, एक बाइक पर सवार पांच

    गढ़मुक्तेश्वर में दो महिलाएं मंदिर से राधारानी व सीताराम विग्रह से शाल ले उड़ी

    गढ़मुक्तेश्वर में दो महिलाएं मंदिर से राधारानी व सीताराम विग्रह से शाल ले उड़ी

    आईआईए द्वारा लखनऊ में “इंडिया फूड एक्सपो” का आयोजन

    आईआईए द्वारा लखनऊ में “इंडिया फूड एक्सपो” का आयोजन

    हापुड़ बार एसोसिएशन के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने ली शपथ

    हापुड़ बार एसोसिएशन के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने ली शपथ
    error: Content is protected !!