हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव जखेड़ा के जंगल में खेत से घर लौट रहे किसान पर गोली चलाने के मामले में पुलिस ने खेत स्वामी की तहरीर पर सात नामजद समेत 12 बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
दिल्ली के मदनपुर खादर गांव निवासी कृष्ण बिधूड़ी ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि जखैड़ा रहमतपुर के जंगल में उसकी जमीन है। उसने अपना खेत गांव भैना निवासी संजीव कुमार को बंटाई पर दिया हुआ है। पीड़ित के आरोपों के अनुसार प्रमोद चौहान, मनोज चौहान, दीपक चौहान, गौरव त्यागी, वीरेंद्र चौहान निवासी मवाना जिला मेरठ और मुकेश सोनी, महेश निवासी गांव जखेड़ा रहमतपुर उसके बटाईदार संजीव से रंजिश मानते हैं जो कि उसकी खेती की जमीन पर अवैध कब्जा करने का प्रयास भी कर रहे हैं। षड्यंत्र के तहत 29 मई की शाम करीब 7:00 बजे खेत से लौटने के दौरान संजीव कुमार को बाइक पर बदमाशों ने गोली मारी थी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने एक दर्जन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
रेमंड फैशन स्टोर दे रहे हैं टेलरिंग पर 50% की छूट, (आर. के. प्लाजा, हापुड़): 8791513811
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700

























