
युवक के साथ मारपीट के मामले में एसपी ऑफिस पहुंचकर की कार्रवाई की मांग
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में युवक पर हमला करने का मामला सामने आया है। थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की फ्री रोड पर तहसील चौराहे की ओर जा रहे युवक जितेंद्र के साथ कुछ लोगों द्वारा मारपीट किए जाने का आरोप है। घटना के बाद कार्रवाई की मांग को लेकर जितेंद्र के परिजन उसे लेकर एसपी कार्यालय पहुंचे।
जितेंद्र की मां गुड्डी पत्नी महेंद्र निवासी निरासरे सेवा समिति ने आरोप लगाया कि करीब आधा दर्जन लोगों ने उनके बेटे के साथ मारपीट की। परिजनों का कहना है कि घटना के बाद उन्होंने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, लेकिन उचित कार्रवाई नहीं होने के चलते वह एसपी कार्यालय पहुंचे हैं।
परिजनों ने पूरे मामले की जांच कराकर हमलावरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कही जा रही है।
99 स्टोर मिनी मॉल से खरीदें 99 रूपए में गर्ल्स टॉप: 8191820867



















