
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), quality = 82
गंगा में बह कर आया शव
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): बृजघाट गंगा में एक व्यक्ति का बहता हुआ शव सोमवार को किनारे पर आ गया। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।
पुलिस के अनुसार सोमवार की दोपहर को गंगा किनारे कच्चे घाट पर कुछ श्रद्धालु गंगा में स्नान कर रहे थे। गंगा स्नान के दौरान उन्होंने देखा कि एक व्यक्ति का शव वहां पर बहता हुआ आया। शव को देखकर श्रद्धालु गंगा से बाहर आ गए और पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को गंगा से बाहर निकाल कर शिनाख्त करने का प्रयास किया। शिनाख्त न होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365























