31 जनवरी को जेएमएस वर्ल्ड स्कूल में होगी कबड्डी प्रतियोगिता










31 जनवरी को जेएमएस वर्ल्ड स्कूल में होगी कबड्डी प्रतियोगिता
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड में 31 जनवरी को जेएमएस वर्ल्ड स्कूल में भारत के राष्ट्रीय खेल संगठन क्रीड़ा भारती द्वारा ब्लॉक हापुड़ की क्रीड़ा भारती कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में विभिन्न आयु (10-14, 14-19, 19-35, 35+) और लिंग (पुरुष/महिला) वर्गों के लिए ब्लॉक स्तर पर प्रतियोगिता आयोजित होंगी। क्रीड़ा भारती के नगर अध्यक्ष गौरव गोयल ने बताया कि भारत के राष्ट्रीय खेल संगठन क्रीड़ा भारती द्वारा कबड्डी खेल को बढ़ावा देने के लिए चलाया जा रहा एक राष्ट्रव्यापी अभियान है, जिसका लक्ष्य है ‘स्वस्थ भारत-समर्थ भारत’ के तहत देश के हर गाँव और शहर तक कबड्डी को पहुँचाना, खेल संस्कृति विकसित करना और 2036 के ओलंपिक में इसे शामिल कराने के लिए आधार तैयार करना है, जिसके लिए विभिन्न आयु वर्ग और लिंग के लिए प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं और इसके लिए ‘खेल कबड्डी खेल’ जैसे अभियान चलाए जा रहे हैं। ज़िला मंत्री मनप्रीत खैरा ने कहा कि क्रीड़ा भारती कबड्डी देश भर में कबड्डी को एक लोकप्रिय और संगठित खेल के रूप में स्थापित करने, युवाओं को जोड़ने और भारत को खेल जगत में अग्रणी बनाने के लक्ष्य के साथ काम कर रहा है। कबड्डी जैसे पारंपरिक और स्वदेशी खेलों को बढ़ावा देना, देश के हर गाँव और शहर में कबड्डी को पहुँचाना और खेल-संस्कृति और राष्ट्रीय चरित्र का निर्माण करना। कबड्डी को 2036 के ओलंपिक खेलों में शामिल कराने के लिए मजबूत आधार बनाना। खेल कबड्डी खेल’ जैसे अभियानों के माध्यम से जागरूकता और भागीदारी बढ़ाना। खिलाड़ियों के लिए प्रशिक्षण और फिटनेस कार्यक्रम चलाना, जैसे हापुड़ जेएमएस, सिंभावली आरएसएम स्कूल, गढ़ डीएम स्कूल एवं धौलाना सैनिक पब्लिक स्कूल में अकादमी। सूर्य सप्तमी पर सामूहिक सूर्य नमस्कार जैसे अन्य कार्यक्रमों के साथ कबड्डी को जोड़ना। बैठक में क्रीड़ा भारती के जिला संरक्षक बृजेश गर्ग, नगर अध्यक्ष गौरव गोयल, जिला मंत्री मनप्रीत खैरा, संतोष अग्रवाल, महेंद्र सिंह, दीपांशु गर्ग, सरदार अनोखा खैरा आदि लोग रहे।

लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025









  • Related Posts

    हापुड़: चौकी के समीप स्थित हेलमेट की दो दुकानों में लाखों की चोरी

    🔊 Listen to this हापुड़: चौकी के समीप स्थित हेलमेट की दो दुकानों में लाखों की चोरी हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र में चोरों…

    Read more

    हापुड़: वझीलपुर में छात्रों से भरी सरस्वती बाल मंदिर की स्कूल बस पलटी

    🔊 Listen to this हापुड़: वझीलपुर में छात्रों से भरी सरस्वती बाल मंदिर की स्कूल बस पलटी हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के देहात क्षेत्र के गांव वझीलपुर में सोमवार…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हापुड़: चौकी के समीप स्थित हेलमेट की दो दुकानों में लाखों की चोरी

    हापुड़: चौकी के समीप स्थित हेलमेट की दो दुकानों में लाखों की चोरी

    हापुड़: वझीलपुर में छात्रों से भरी सरस्वती बाल मंदिर की स्कूल बस पलटी

    हापुड़: वझीलपुर में छात्रों से भरी सरस्वती बाल मंदिर की स्कूल बस पलटी

    20 जनवरी से शुरू होगा बूढ़े बाबा का मेला

    20 जनवरी से शुरू होगा बूढ़े बाबा का मेला

    जाने 19 जनवरी का सब्जियों का भाव

    जाने 19 जनवरी का सब्जियों का भाव

    हापुड़: यातायात नियमों का उल्लंघन, एक बाइक पर सवार पांच

    हापुड़: यातायात नियमों का उल्लंघन, एक बाइक पर सवार पांच

    गढ़मुक्तेश्वर में दो महिलाएं मंदिर से राधारानी व सीताराम विग्रह से शाल ले उड़ी

    गढ़मुक्तेश्वर में दो महिलाएं मंदिर से राधारानी व सीताराम विग्रह से शाल ले उड़ी
    error: Content is protected !!