
सैनिक संस्था ने अफसर व कर्मचारीगण को दिया सम्मान
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):राष्ट्रीय सैनिक संस्था जिला ईकाई हापुड़ के तत्वावधान में प्रदेश प्रवक्ता व हापुड़ के जिला अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र त्यागी के नेतृत्व में उप जिलाधिकारी ईला प्रकाश,एल आई यू चीफ इंस्पेक्टर ममता नेगी, मुख्य शस्त्र लिपिक अमिता मिश्रा, कम्प्यूटर लिपिक विकास कुमार, हैड कांस्टेबल सचिन तोमर, हैड कांस्टेबल सूरज सिंह को सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित किया और सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की। सम्मानित करने वालों में महिला ब्रिगेड के जिला अध्यक्ष मोनिका त्यागी, जिला सचिव मुकेश प्रजापति, जिला संगठन मंत्री ठाकुर अजीत सिंह तोमर, जिला सूचना प्रसारण मंत्री श्याम वर्मा मौजूद रहे।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559


























