जनपद हापुड़ पिलखुवा में शनिवार को पिलखुवा दिगंबर जैन समाज द्वारा श्री 1008 महावीर भगवान की रथ यात्रा धूमधाम से निकाली गई। रथ यात्रा में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और आस्था का परिचय दिया। भगवान महावीर के उद्घोष से इलाका भक्तिमय हो गया। पिलखुवा समेत आसपास के श्रद्धालु भी शोभायात्रा में शामिल हुए। इस अवसर पर महिला, पुरुष, बच्चे, बुजुर्ग सभी शामिल हुए जिन्होंने भजन पर जमकर नृत्य किया। बैंड बाजे के साथ निकाली गई शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर भक्तों ने स्वागत किया।

शोभायात्रा पिलखुवा के दिगंबर जैन मंदिर से प्रारंभ हुई जोकि बाजार बाजार, गांधी बाजार, चंडी रोड, मठ मलियान, आर्य नगर से होते हुए वापस मंदिर पहुंची जहां यात्रा ने विश्राम किया। यात्रा का शुभारंभ लोहा मंडी एसोसिएशन गाजियाबाद के अध्यक्ष अतुल जैन ने किया। यात्रा के दौरान वीरेंद्र कुमार जैन ख्वासी पद पर आसीन थे। इस अवसर पर निपुण जैन, सुशील कुमार जैन कुबेर बने, बायां चंवर मनोज कुमार जैन, अरुण कुमार जैन और विनय जैन सोधर्म इंद्र रहे। इस अवसर पर सुबोध कुमार जैन, विपिन जैन, सचिन जैन आदि भक्त शामिल हुए।
Mummy’s Kitchen Paratha Special offer: 9358234622

























