👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): माँ आद्य शक्ति श्री चंडी जी पालकी सेवा समिति हापुड़ द्वारा नवरात्रि के अवसर पर मंगलवार को श्री चंडी जी की पालकी यात्रा निकाली गई। भोर में श्री चंडी धाम से यात्रा प्रारंभ हुई जो श्रीनगर से पटेल नगर से होते हुए श्री चंडी मंदिर पहुंची जहां यात्रा ने विश्राम किया। इस अवसर पर भक्तों ने यात्रा का जोर शोर से स्वागत किया। जगह-जगह पुष्प वर्षा की गई और श्रद्धालुओं ने मैया को पान, मिठाई, फल आदि का भोग लगाया।
समिति के अध्यक्ष महंत रविंद्र पोपट ने बताया बुधवार को पालकी यात्रा श्री चंडी धाम से प्रारंभ होकर प्याऊ वाली गली से बड़ी मंडी से कसेरठ बाजार से कोठी गेट पुलिस चौकी से माता मोहल्ला से बुर्ज मोहल्ला से होते हुए श्री चंडी मंदिर पहुंचेगी जहां यात्रा विश्राम करेगी।






















