हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आम लोगों के साथ-साथ पुलिसकर्मियों के घर भी सुरक्षित नहीं है। चोरों ने दिनदहाड़े एक मकान में रह रहे पुलिसकर्मियों के घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी को अंजाम दिया। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। लगातार चोरी की बढ़ती वारदातों से स्थानीय लोग परेशान है।
मामला जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के त्यागी नगर का है जहां मंगलवार की दोपहर करीब 1:30 बजे बंद पड़े एक मकान को चोरों ने अपना निशाना बनाया। मकान में दंपति रहता है जो उत्तर प्रदेश पुलिस में तैनात हैं। मूल रूप से मुजफ्फरनगर के शामली के रहने वाले पंकज चौधरी उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं जिनकी तैनाती सिक्योरिटी में है। पंकज की पत्नी भी उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं जिनकी ड्यूटी बुलंदशहर के महिला थाने में हैं। पति-पत्नी घर का ताला लगाकर अपनी ड्यूटी पर गए हुए थे। इसी बीच चोरों ने दोपहर करीब 1:30 बजे बंद पड़े मकान का ताला तोड़ा और जमकर तांडव मचाया।
चोर इस दौरान घर में रखी नकदी और सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए। पड़ोसियों ने जब घर का ताला टूटा देखा तो उन्हें शक हुआ। इसके बाद उन्होंने पंकज चौधरी को मामले से अवगत कराया। सूचना मिलने पर अतरपुरा पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। बताया जा रहा है कि चोर इस दौरान दो सेट, गले की चेन, अंगूठी, कानों के कुंडल व नकदी लेकर फरार हो गए।
हापुड़ में अब पांच मिनट में हटवाएं मस्से: 7668219093























