👁 1 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के ततारपुर के पास एक ट्रक अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गया। इस दौरान हाईवे पर चीख पुकार मच गई और गन्ना सड़क पर बिखर गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की सहायता से ट्रक को सीधा कराया। साथ ही सड़क पर बिखरा गन्ना भी साफ कराया। इसके बाद यातायात सुचारू हो सका।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रक जैसे ही पुराने टोल टैक्स के पास पहुंचा तो चालक ने ट्रक से नियंत्रण खो दिया और ट्रक हाईवे पर पलट गया। राहगीरों ने पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचे जिसने क्रेन की सहायता से ट्रक सीधा टकराया।






















