👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के शिवपुरी में स्थित मां शीतला माता मंदिर में दुर्गा महारानी हवन किया जा रहा है। नवरात्र के प्रथम दिन शुरू हुए इस हवन का समापन नवमी पर होगा। हवन में भक्त बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं जहां वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हवन में आहुति देकर भगवान का स्मरण कर रहे हैं। विश्व शांति के उद्देश्य से चल रहे इस हवन में पंडित शिवा शास्त्री, पंडित शैलेंद्र अवस्थी, पंडित सत्य प्रकाश अवस्थी, मोगे प्रधान आदि उपस्थित रहे।






















