हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के निजामपुर बाईपास के पास जनपद हापुड़ के वार्ड नंबर 7 से जिला पंचायत सदस्य की गाड़ी में एक ट्रक ने टक्कर मार दी। राहत की बात यह रही कि गाड़ी में जिला पंचायत सदस्य के पति कुंवर पाल यादव तथा एचपीडीए के दो अधिकारी बैठे हुए थे। गनीमत रही कि किसी को ज्यादा चोट नहीं आई।
जिला पंचायत सदस्य के पति कुंवर पाल यादव ने बताया कि कुचेसर रोड चौपला से वह हापुड़ लौट रहे थे। इसी बीच एचपीडीए के दो अधिकारियों की गाड़ी में खराबी आ गई जिसके चलते कुंवर पाल यादव उन्हें अपनी गाड़ी में बैठाकर प्राधिकरण लौट रहे थे। निजामपुर बाईपास से हापुड़ की ओर मुड़ते समय एक ट्रक ने कार में टक्कर मार दी जिसमे वह बाल-बाल बच गए।
गंजापन व झड़ते बालों की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें : 9719123457 पर


























