👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिलाधिकारी हापुड़ अदिति सिंह के पिता तथा पूर्व आई.ए.एस. अधिकारी धनंजय प्रसाद सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्ति किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।


आपको बता दें कि पूर्व आएएस धनंजय प्रसाद सिंह का निधन दिल्ली के अस्पताल में हुआ था। वह कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे और उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। रविवार को उनका अंतिम संस्कार बृजघाट गंगा तट पर जिलाधिकारी अदिति सिंह ने मुखाग्नि देकर किया।




























