नशे के तीन सौदागरों से भारी मात्रा में गांजा बरामद
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड के थाना सिम्भावली पुलिस ने एक अभियान के तहत दो स्थानों से नशे के तीन सौदागरों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं मादक पदार्थ तस्करों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना सिम्भावली पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो मादक पदार्थ के तस्करो को बड़डा नहर से गिरफ्तार कर लिया।आरोपी जमाईपुरा बक्सर के साजिद व फहीम हैं जिनके कब्जे से तीन किलो 200 ग्राम गांजा अवैध गांजा बरामद किया है।जबकि तीसरा आरोपी खुडलिया का रोहित है जिसके कब्जे से एक किलो 500 ग्राम बरामद किया है।पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वे अवैध गांजा सप्लाई करते हैं।
गंजापन व झड़ते बालों की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें : 9719123457 पर























