
👁 21 views Views
पिलखुवा: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 19 साल के युवक की मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र की देहपा पुलिया के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। 19 वर्षीय सनी को लोगों ने गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया था। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया जिससे परिवार में कोहराम मच गया। यह हादसा शुक्रवार को हुआ।

















