हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत पिछले वर्ष 30 दिसंबर को भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के नगर अध्यक्ष राजवीर सिंह भाटी के घर दिनदहाड़े हुई लाखों की चोरी के मामले में नगर अध्यक्ष का कहना है कि मामले को पुलिस ने ठंडे बस्ते में डाल दिया है। अभी तक कुछ खास कार्रवाई नहीं हुई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों को पकड़ने का आश्वासन दिया था लेकिन अभी तक पुलिस ने मामले का पर्दाफाश नहीं किया। राजवीर सिंह भाटी का कहना है कि यदि जल्द ही चोरों को नहीं पकड़ा गया तो किसान यूनियन आंदोलन करेगा।
बताते चलें कि पिछले वर्ष दिसंबर के महीने में बाइक सवार चोरों ने हापुड़ की मोदीनगर रोड पर स्थित प्रीत विहार-श्याम नगर मार्ग पर राजवीर सिंह भाटी के घर में धावा बोलकर जमकर तांडव मचाया। उस दौरान चोरों ने कुछ कीमती सामान पर भी हाथ साफ कर दिया था। हालांकि राजवीर सिंह भाटी को आता देखकर मौके से चोर भाग खड़े हुए थे। राजवीर सिंह भाटी की मांग है कि जल्द से जल्द पुलिस चोरों को गिरफ्तार करें।






















