NSS की साक्षी शर्मा,शिखा मणि व संजना बख्शी को मिला बेस्ट वालियंटर्स का खिताब
हापुड सीमन (ehapurnews.com): आर्य कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय , हापुड़ में राष्ट्रीय सेवा योजना के साथ दिवसीय विशेष शिविर का गुरूवार को समापन हो गया।समारोह का शुभारंभ सरस्वती माता को पुष्प अर्पण करके तथा दीप प्रज्वलन करके किया गया। समारोह के मुख्य अतिथियों में डॉ साधना तोमर, प्रिंसिपल आर्य कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय हापुड़, डॉ आभा शुक्ला कौशिक महाविद्यालय में अंग्रेजी विभाग में कार्यरत वरिष्ठ प्राध्यापिका, डॉ अमिता शर्मा महाविद्यालय में पॉलिटिकल साइंस विभाग की अध्यक्षा तथा दिलशाद अली, हेड मास्टर उच्च प्राथमिक विद्यालय ग्राम, दोएमी।अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन तथा पुष्प अर्पण के पश्चात साहित्यिक सांस्कृतिक परिषद की स्वयं सेविकाओं द्वारा सरस्वती वंदना गाई गईl इसके पश्चात छात्राओं ने सभी अतिथियों को बुके देकर उनका सम्मान किया इसके पश्चात साहित्यिक सांस्कृतिक परिषद की छात्राओं के द्वारा अतिथि देवो भव: की भावना से प्रेरित गीत गiया गयाl छात्राओं ने इसके पश्चात लक्ष्य गीत का गायन कियाl इसके पश्चात महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी मीनू कश्यप के द्वारा पिछले 6 दिनों के कार्यों की आख्या सभी के सामने प्रस्तुत की गईl इसके पश्चात छात्राओं ने भारत की सांस्कृतिक छटा की खुशबू बिखेरते हुए एक सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत कियाl जिसका वहां पर उपस्थित सभी अतिथियों तथा छात्रों द्वारा अभिनंदन किया गयाl छात्राओं ने देशभक्ति से परिपूर्ण एक नाटिका का आयोजन किया जिसने सभी को भावविभोर कर दियाl नशा हमारे समाज की एक बहुत बड़ी बुराई है और बहुत सारे परिवार आज के समाज में बर्बाद हो रहे हैंl कुछ लोगों की तो यह लत ही बन गया है तथा घरेलू महिलाएं पुरुषों की हिंसा की शिकार हो रही हैl नशा तथा घरेलू हिंसा को दर्शाते हुए छात्राओं द्वारा एक नाटिका का प्रस्तुतीकरण किया गया जिसमें उन्होंने बताया कि किस प्रकार नशा हमारे समाज को खोखला करता जा रहा है और अनेक जिंदगी बर्बाद कर रहा हैl इसके पश्चात और भी कुछ सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए जिसमें सभी छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा को खूब दिखायाl इसके पश्चात डॉक्टर मीनू कश्यप द्वारा एनएसएस में पूरे वर्ष में हुए सभी कार्यक्रमों में विजेता छात्राओं की सूची सभी के सामने प्रदर्शित की गईl बेस्ट वॉलिंटियर्स की सोफी साक्षी शर्मा, शिखा मणि तथा संजना बक्शी को मिलीl यह वह छात्र है जिन्होंने साल भर आने से से कार्यक्रमों में अपना बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान दिया हैl गुड वॉलिंटियर्स की ट्रॉफी अनुराधा, पूजा त्यागी, दीप्ति चौधरी, हर्षी इकबाल, सिमरन चौधरी, पारुल सागर, श्रुति मिश्रा को मिलीl साहित्यिक सांस्कृतिक परिषद की तरफ से ट्रॉफी बरखा, कुमकुम, किरण, संजना, रूशाली, कविता, काजल शर्मा तथा तुलसी रानी को मिलीl महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ साधना तोमर जी के द्वारा छात्राओं का खूब उत्साहवर्धन किया गया छात्राओं को जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दीl आवाज शुक्ला कौशिक जी ने छात्र सभी छात्राओं को बधाई दी और छात्राओं को अपने लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया तथा छात्राओं को बहुत ही उत्साहित कियाl डॉ अमिता शर्मा द्वारा सभी छात्रों को बधाई दी गई तथा सभी छात्रों का उत्साहवर्धन किया गयाl इसके पश्चात सभी छात्रों द्वारा राष्ट्रगान का गायन किया गयाl इस प्रकार आज के इस कार्यक्रम का तथा पिछले 7 दिवसों के इस कार्यक्रम का समापन सफलतापूर्वक हुआl
BRIDAL MAKEUP पर 10% छूट, FREE JEWELLERY: 8218124225























