👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में 12 दिनों में ढाई लाख बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा। कोरोना के कारण टीकाकरण से छूटे बच्चों को टीका लगाया जाएगा। इसके लिए 157 टीमें बनाई गई हैं जो कि 0 से 5 साल तक के बच्चों का टीकाकरण करेंगी।
आपको बता दें कि जनपद में खसरे का कहर दिख रहा है जिसके चलते एक बच्चे की मौत भी हुई है। उसका सबसे ज्यादा प्रभाव धौलाना क्षेत्र में नजर आ रहा है। शासन ने मिजिल्स रूबेला बीमारी को दिसंबर 2023 तक खत्म करने के निर्देश दिए हैं जिसके चलते जो बच्चे टीकाकरण से वंचित रह गए हैं उन्हें 13 से 24 मार्च तक टीके लगाए जाएंगे।
Dewan Public School: Admissions Open From Nursery to Class IX: 8938050065

























