👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने जनपद हापुड़ के धौलाना में एक बैठक का आयोजन किया जहां किसान के मुद्दों और समस्याओं को जोर-शोर से उठाया गया। बैठक में फैसला लिया कि दो अप्रैल को तहसील क्षेत्र की समाना रोड पर किसान पंचायत का आयोजन होगा।
किसान मजदूर संगठन के प्रदेश महासचिव ब्रह्म सिंह राणा ने बैठक में कहा कि स्थानीय लोगों को रोजगार की सुविधा उपलब्ध कराने, गन्ने का मूल्य बढ़ाने, बकाए का भुगतान ब्याज समेत कराने आदि समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में आसिफ अली, जसवीर राणा, राम अवतार सिसोदिया, विशन राणा, दीपक तोमर, कुलदीप रिजवान, वकील आदि मौजूद रहे।
























