जनसंख्या समाधान फ़ाउंडेशन का अधिवेशन 18 मार्च को हापुड में
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com):जनसंख्या समाधान फ़ाउंडेशन का पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 38 ज़िलों का दो दिवसीय महाधिवेशन 18 व 19 मार्च को हापुड़ में होगा जिसकी तैयारियों के लिए शुक्रवार को हापुड में राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र गुर्जर व प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष चहन सिंह बालयान के नेतृत्व में एक मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें राजेंद्र गुर्जर ने कहा कि महाधिवेशन में 38 ज़िलों के प्रतिनिधि पहुँच रहे हैं उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए चहन सिंह बालयान ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण क़ानून के लिये हम पिछले 9 वर्षों से शान्ति पूर्वक माँग कर रहे बहुत समय हो गया है अगर सरकार अब इस क़ानून को नहीं बनाती तो हम अब निर्णायक लड़ाई लड़ेंगे उसी को लेकर पूरे देश में बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। उसके बाद हम अब इस लड़ाई को सड़कों पर उतर कर लड़ेंगे क्योंकि सरकार जितना इस क़ानून को बनाने में देर कर रही देश उतना ही ग्रहयुद्ध की तरफ़ बढ़ रहा है। समय निकले के बाद इस क़ानून को बनाने का कोई मतलब नहीं रह जायेगा इसलिए बिना देरी किए तुरंत जनसंख्या नियंत्रण क़ानून सरकार बनाये
बैठक में सुन्दर कुमार आर्य जिलाध्यक्ष हापुड़,
महासचिव ओम प्रकाश, महासचिव कटार सिंह गुर्जर, मीडिया प्रभारी उत्तर प्रदेश आशीष सिंह, प्रदेश व बालस्वरूप सिंह आदि उपस्थित थे।।
































