हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद जनपद हापुड़ के बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव सेहल निवासी किसान के बेटे ने सीडीएस की परीक्षा पास की जिसके बाद वह लेफ्टिनेंट के लिए चयनित हुआ है जिसके बाद उसे बधाई देने वालों का तांता लगा है। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सीडीएस परीक्षा को गांव निवासी किसान चित्र पाल चौधरी के बेटे तरुण चौधरी ने पास की है। उसके बाद उसका चयन लेफ्टिनेंट के लिए हुआ है। इस मौके पर गांव में खुशी की लहर है।
तरुण ने गढ़ के एक स्कूल से वर्ष 2015 में हाईस्कूल और 2017 में इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की। इसके बाद तरुण ने सीडीएस की परीक्षा पास की। इस मौके पर राजेंद्र सिंह, प्रमोद कुमार, राम कुमार, जयकरण सिंह, चौधरी जोगिंदर सिंह, अमरपाल आदि ने बधाई देकर शुभकामनाएं दी।
एक फोन पर कराएं दुकान, स्कूल का इंश्योरेंस: 9756129288























