👁 1 views Views
गौशाला की जमीन बेचने का प्रस्ताव फिर आया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): श्री पंचायती गौशाला हापुड़ की प्रबंध समिति ने गांव तौड़ी में स्थित 21 सौ गज जमीन के बेचने की ठाल ली है। इस भूमि को बेचने का प्रस्ताव गौशाला प्रबंध समिति एक बार फिर लेकर आई है जिस पर साधारण सभा की बैठक में 19 मार्च को विचार किया जाएगा।
इसलिए बेचना चाहती है- श्री पंचायत गौशाला हापुड़ प्रबंध समिति का कहना है कि चकबंदी में त्यौड़ी फार्म की जमीन 21 सौ गज अब आबादी में आ गई है व खेती योग्य नहीं है। समिति का यह भी कहना है कि जमीन पर कब्जा हो सकता है। यानि की समिति गौशाला की सम्पत्ति को संभाल कर रखने में अक्षम है। समितित प्रस्ताव को पास कराने के प्रयास मे जुटी है।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606























