
हापुड़ में आज भी बारिश के आसार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ जनपद में मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। तापमान में भी लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। बुधवार को हापुड़ के कई इलाकों में बारिश हुई, जिससे मौसम सुहाना हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं, गुरुवार को भी बारिश के आसार बने हुए हैं। मौसम का पूर्वानुमान है कि आज भी हापुड़ में बारिश के आसार हैं। बारिश होने से तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। बुधवार को हुई बारिश से हापुड़ की कई इलाकों में पानी भर गया। हापुड़ के अतरपुरा चौपला, गढ़ रोड आदि इलाके जल भराव के कारण प्रभावित हो गए।
हापुड़ में गुरुवार की सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं। बुधवार की बात करें तो हापुड़ के कई इलाकों में हुई जोरदार बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। तापमान में गिरावट आने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
दातों की झनझनाहट को नजरअंदाज ना करें, नि:शुल्क सलाह के लिए कॉल करें: 7668219093, 9997097671




















