👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): महाशिवरात्रि पर्व के चलते आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। सड़कों पर भोले को किसी तरह की परेशानी ना हो इसके लिए पुलिस बल दिन रात जुटा हुआ है। जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में बृजघाट जल लेने आ रहे श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए क्षेत्राधिकारी गढ़मुक्तेश्वर पुलिस फोर्स के साथ खुद मैदान में हैं जिनका प्रयास है कि किसी भी सूरत में शिव भक्तों को असुविधा न हो। इसके लिए भोले को सड़क पार कराने के लिए ट्रैफिक को रोका जा रहा है। कावड़ियों के चलते जगह-जगह रूट को डायवर्ट किया गया है। सरकार की मंशा के अनुरूप पुलिस व प्रशासन लगातार कार्य कर रहा है।




























