👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में स्थित घर के अंदर पड़ोसी घुस आया और महिला के साथ जबरन दुष्कर्म करने का प्रयास किया। परिजनों ने युवक को मौके पर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार एक युवक गुरुवार की रात पड़ोस स्थित महिला के घर में किसी तरह आ धमका और शादीशुदा महिला के साथ जबरन दुष्कर्म का प्रयास किया और युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। महिला के पति ने पुलिस में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
गंजापन व झड़ते बालों की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें : 9719123457 पर





























