hapur:जब भिखारिन ने राम मंदिर निर्माण में सहयोग दिया











हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): यह बात उस समय की है कि जब उत्तर प्रदेश में अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण हेतु आंदोलन पूर्ण यौवन पर था और जगह-जगह गिरफ्तारियां हो रही थी। दुर्गा वाहिनी की अगुवाई हापुड़ में महिलाओं को गिरफ्तारी देनी थी जिसका नेतृत्व आभा आर्य कर रही थी। आंदोलनकारी महिलाएं आर्य समाज हापुड़ पर एकत्र हो रही थी। सभी के हाथ में भगवा पताकाएं थी और गले में भगवा पटका था। मैं एक पत्रकार होने के नाते कवरेज करने हेतु वहां उपस्थित था।
आर्य समाज पर एकत्र भगवाधारी महिलाओं को देखकर ,उधर से गुजर रही एक वृद्ध भिखारिन ने रूक कर पूछा कि आप क्यों इक_ा हो रही हैं, आभा ने भिखारिन को बताया कि अम्मा हम सभी राम मंदिर निर्माण के लिए जेल जा रही हैं। इतना सुनते ही वह भिखारिन भी जेल जाने की जिद पर अड़ गई। आभा ने भिखारिन को समझाया कि अब आपकी उम्र नहीं है, आप तो घर से ही मंदिर निर्माण की प्रभु से कामना करो।
भिखारिन की आंखें छलक उठी और उसने पल्लू की गांठ खोली और एक दो रुपए का नोट आभा की ओर बढ़ाते हुए कहा कि बेटी,भगवान राम मंदिर के निर्माण में मेरे भी दो रुपए लगा देना।
मैं जब भी राम मंदिर निर्माण की खबरेंं अखबारों में पढ़ता हूं,अथवा मेरे कान में मंदिर निर्माण के स्वर पड़ते है। तो मेरे सामने भिखारिन की आस्था का वह दृश्य उपस्थित हो जाता है-सत्य प्रकाश सीमन पत्रकार, हापुड़

Shree Rathnam (हापुड़) रेस्टोरेंट और Golden Tulip Banquet Hall अब सभी के लिए खुल चुके हैं। Dining के लिए Table बुक करने, Banquet Hall और FREE Home Delievery के लिए सम्पर्क करें: 8810177771,7982759169

Ravindra Brand पेश करते हैं शुद्ध सरसो का तेल: 9837044155, 9837777888







  • Related Posts

    हापुड़ निवासी व्यक्ति ने पत्नी को दिया तीन तलाक, दिल्ली में मुकदमा दर्ज

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / पंकज कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ के रहने वाले आसिफ अली ने अपनी पत्नी को 30 जनवरी को व्हाट्सएप के माध्यम से ट्रिपल तलाक दे…

    Read more

    हापुड़ की समीक्षा सिंह ने पास की यूजीसी नीट की परीक्षा

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की रेलवे रोड पर स्थित मोहल्ला रामगंज निवासी समीक्षा सिंह ने यूजीसी नीट 2025 की परीक्षा पास की है। इस अवसर पर…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हापुड़ निवासी व्यक्ति ने पत्नी को दिया तीन तलाक, दिल्ली में मुकदमा दर्ज

    हापुड़ निवासी व्यक्ति ने पत्नी को दिया तीन तलाक, दिल्ली में मुकदमा दर्ज

    हापुड़ की समीक्षा सिंह ने पास की यूजीसी नीट की परीक्षा

    हापुड़ की समीक्षा सिंह ने पास की यूजीसी नीट की परीक्षा

    8 माह से फरार झगड़ालू पुलिस के हत्थे चढा

    8 माह से फरार झगड़ालू पुलिस के हत्थे चढा

    अब्दुल्लापुर में सड़क के सुदृढ़ीकरण कार्य का शुभारंभ

    अब्दुल्लापुर में सड़क के सुदृढ़ीकरण कार्य का शुभारंभ

    छात्रों ने पुलिस की कार्यप्रणाली को समझा

    छात्रों ने पुलिस की कार्यप्रणाली को समझा

    ट्रैक्टर-ट्राली की भिड़ंत में दो घायल

    ट्रैक्टर-ट्राली की भिड़ंत में दो घायल
    error: Content is protected !!