ब्रह्मादेवी स्कूल में हुआ विदाई समारोह
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के ब्रह्मादेवी बालिका विद्यालय में सीनियर छात्राओं का विदाई समारोह गुरुवार को विद्यालय परिसर में आयोजित किया गया जिसका शुभारंभ टीसी गर्ग व स्वाति गर्ग ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके किया। जूनियर छात्राओं ने सीनियर छात्राओं को तिलक लगा कर व उपहार देकर स्वागत किया। सीनियर छात्राओं ने विद्यालय में व्यतीत हुए समय के संस्मरणों को साझा किया। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।
SPECIAL OFFER: BRIDAL MAKEUP पैकेज की शुरुआत मात्र 10 हजार रुपए से: 8923868646

























