गढ़मुक्तेश्वर में दो स्थानों पर संचालित सट्टे के धंधे का खुलासा
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड के थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने कस्बा में संचालित दो सट्टे के ठिकानों का खुलासा कर दो सटोरियों को गिरफ्तार कर लिया।ये ठिकाने अल्लाबख्शपुर रोड पर बेरियों के बाग के पास व बदरखा पुल के पास चल रहे थे।
पुलिस ने एक इनपुट के आधार पर सट्टे के ठिकानों पर छापामारी की और दो सटोरियों को धर दबोचा। गढमुक्तेश्वर पुलिस ने जुआ व सट्टा खेलते समय दो सटोरियों को गिरफ्तार कर लिया जिनके कब्जे से नकदी व पर्चा सट्टा, पैन, एक गत्ता व मोमबत्ती आदि बरामद की है।आरोपी भदस्याना का नीरज व मौहल्ला सेटेलाइट गढ का अनस है।आरोपियों कई अन्य ठिकानों की भी पुलिस को जानकारी दी है।
चर्म रोग, गुप्त रोग आदि की महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457


























