हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ में सोमवार को अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/ जनपद न्यायाधीश हापुड़ रविंद्र कुमार प्रथम के द्वारा समस्त न्यायिक अधिकारियों एवं क्षेत्र अधिकारी गढ़मुक्तेश्वर एवं उप जिलाधिकारी गढ़मुक्तेश्वर के साथ बैठक आहूत की गई। बैठक का संचालन नोडल अधिकारी/अपर जिला जज, हापुड़ डॉक्टर रीमा बंसल के द्वारा किया गया जनपद न्यायालय हापुड़ में लंबित विभिन्न प्रकृति के मामलों में न्यायालयों द्वारा जारी समन एवं क्षेत्राधिकारी गढ़मुक्तेश्वर के द्वारा अपने अधीनस्थ जिले के समस्त थाना अध्यक्षों के द्वारा कराए गए समन/नोटिस की तामिला की रिपोर्ट के अंतर होने पर जनपद न्यायाधीश द्वारा समस्त न्यायिक अधिकारियों एवं क्षेत्र अधिकारी गढ़मुक्तेश्वर को समस्त थाना अध्यक्षों को निर्देशित करने एवं पैरोकार द्वारा तामिल कराए गए समन की रिपोर्ट न्यायालयों को समय पर प्रेषित करने हेतु निर्देशित किया गया एवं न्यायिक अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जारी समन जो पैरोकार को प्राप्त कराए गए उनकी सही-सही आख्या कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हापुड़ को प्राप्त कराएं एवं राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाए जाने के उद्देश्य से जनपद न्यायालय के समस्त न्यायालयों द्वारा अभी तक कुल 12362 वाद चिन्हित एवं 7220 प्रोसेस जारी एवं 1213 प्रोसेस तमिला एवं 6007 अदम तमिला हुए हैं एवं बैठक में उपस्थित परिवार न्यायालय प्रधान न्यायाधीश, पाल सिंह द्वारा बताया गया कि अभी कुल 77 पारिवारिक विवाद निस्तारण हेतु चिन्हित किए गए हैं जिसमें लगभग 50 वादों के निस्तारण का अनुमान है। बैठक में जिला न्यायालयों के समस्त न्यायिक अधिकारीगण एवं क्षेत्राधिकारी गढ़मुक्तेश्वर स्तुति सिंह एवं उपजिलाधिकारी गढ़मुक्तेश्वर विवेक यादव आदि उपस्थित रहे।
Brainwaves Internation School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606




























