हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आबकारी विभाग की टीम ने गढ़मुक्तेश्वर के नया गांव के जंगलों में दबिश दी। छापेमारी के दौरान आबकारी विभाग को 80 लीटर अवैध कच्ची शराब मिली। विभाग ने मामले में कार्रवाई शुरूकर दी है। आपको बता दे गढ़ आबकारी निरीक्षक संजीव कुमार ने अपनी टीम के साथ मिलकर गढ़मुक्तेश्वर के नयागांव के जंगलो में दबिश दी. दबिश के दौरान टीम नें जलती हुई भट्टी को नष्ट किया। साथ ही करीब 2 कुंतल लहन को मौके पर नष्ट कर 80 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की। गढ़मुक्तेश्वर आबकारी निरीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि अवैध शराब की रोकथाम हेतु गढ़मुक्तेश्वर के नया गांव के जंगलों में दबिश दी गई। दबिश के दौरान टीम ने नया गांव के जंगल में जलती हुई भट्टी को मौके पर नष्ट किया गया। साथ ही करीब दो कुंतल लहन को मौके पर नष्ट कर 80 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई है।





























