राजीव खरबंदा का भूमिगत भवन सील
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में गढ़ रोड पर स्थित रिलायंस पैट्रोल पम्प के सामने गली में प्रहलाद नगर में अवैध रुप से निर्माणाधीन राजीव खरबंदा के भवन को हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने 17 जनवरी-2023 को सील कर दिया। प्राधिकरण ने भवन में निर्माण व प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है।
भवन के मालिक ने 160 वर्ग गज क्षेत्रफल में चोरी-छिपे रुक-रुक कर भवन निर्माण शुरु कर दिया और रात्रि में भी निर्माण किया गाय। स्थल पर बेसमेंट व भूतल पर कमरे बनाने का निर्माण किया गया। प्राधिकरण ने संज्ञान में आने पर भवन मालिक राजीव खरबंदा को 5 सितम्बर-2022 को कारण बताओं नोटिस तथा 22 सितम्बर-2022 को कार्य रोकने को कहा गया, परंतु भवन मालिक ने मामले को गम्भीरता से नहीं लिया और प्राधिकरण के समक्ष भवन निर्माण हेतु स्वीकृति का कोई साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किया। प्राधिकरण ने प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग अधिकारों का प्रयोग करते हुए राजीव खरबंदा के भूमिगत भवन को सील कर दिया और सभी प्रकार की गतिविधियों पर रोक लगा दी।
चर्म रोग, गुप्त रोग आदि की महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457























