👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने मंगलवार को अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो प्रकरणों में अवैध रूप से बने भवनों को सील कर दिया।
एचपीडीए ने कार्रवाई के दौरान हापुड़ की बुलंदशहर रोड पर स्थित आशियाना कॉलोनी के पास फरजाना पत्नी मतलूब द्वारा बनाए गए भवन को सील कर दिया। इसके साथ ही हापुड़ के रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने प्रहलाद नगर में राजीव खरबंदा द्वारा किए गए निर्माण को भी सील कर दिया।
एचपीडीए की इस कार्रवाई के दौरान प्रभारी प्रवर्तन टीके जैन, अवर अभियंता नीरज शर्मा, प्राधिकरण के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे
एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878





























