👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ कचहरी परिसर में मंगलवार को अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार मिश्र ने सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान संदिग्ध वस्तु, वाहन, व्यक्तियों की चेकिंग की गई। इसके लिए डॉग स्क्वाड की भी मदद ली गई। इस. दौरान क्षेत्राधिकारी हापुड़ अशोक सिसोदिया भी मौजूद रहे।
हापुड़ के एएसपी मुकेश कुमार मिश्र ने हापुड़ की फ्रीगंज रोड पर स्थित कचहरी परिसर में कानून व्यवस्था का निरीक्षण किया। डॉग स्क्वायड ने न्यायालय में संदिग्ध वस्तु की चेकिंग की। साथ ही गेट पर आने जाने वाले लोगों से भी पूछताछ की। कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में यह अभियान चलाया गया।

HUNGRY HACKERS OFFER: HOT COFFEE + MASALA MAGGI @ 79/-: 7248676869






























