हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन आशुतोष उपाध्याय ने सड़क सुरक्षा माह के दौरान यात्रियों को सड़क दुर्घटना से बचाव के संबंध में जागरूक किया, पंपलेट वितरित किए और सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई। ओवर स्पीड चल रहे 122 वाहनों के चालान भी किए।
आपको बता दें कि 5 जनवरी से शुरू हुआ सड़क सुरक्षा माह 4 फरवरी तक मनाया जाएगा। ऐसे में गुरुवार को एआरटीओ प्रवर्तन आशुतोष उपाध्याय ने यात्रियों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई और यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया। साथ ही 122 वाहनों के चालान किए। इस दौरान सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन अजीत कुमार श्रीवास्तव, विभाग के अन्य कर्मचारी तथा अधिकारी उपस्थित रहे।
अब अपके घर, दुकान, गोडाउन व फैक्ट्री में चोरों के घुसने से पहले डिवाइस करेगी फोन: 8650020123

























