हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):जन समस्याओं को लेकर लोगों को न्याय दिलवाना ही भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी की प्राथमिकता है। वहीं भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी गरीब वर्गों के हितों की लड़ाई लड़ कर आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में नए आयाम स्थापित करेगी। यह बातें कस्बा बाबूगढ़ छावनी स्थित एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय कोर कमेटी के सदस्य बीपी नीलरतन ने पत्रकारों के समक्ष कहीं।
उन्होंने आजाद समाज पार्टी जनपद हापुड़ कार्यकारिणी की घोषणा भी की। उन्होंने हापुड़ नगर के मोहल्ला लज्जापुरी निवासी सुशील कुमार को जनपद हापुड़ का जिला अध्यक्ष, तासकीन सैफी व राजेंद्र प्रसाद हूण को जिला प्रभारी बनाया गया। नरेंद्र द्रविड़, मनवीर गुर्जर, जावेद चौधरी व बॉबी सैनी जिला उपाध्यक्ष बनाए गए। जिला महासचिव की जिम्मेदारी विद्यासागर को सौंपी गई। रितेश निमेष, महबूब खां व अनिल चौधरी को जिला सचिव बनाया गया। जिला संगठन मंत्री के पद पर सिकंदर खान व कैलाश प्रजापति रहेंगे। देवेंद्र हूण को जिला मीडिया प्रभारी बनाया गया। वहीं राजेश प्रेमी को जिला कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। जिला कार्यालय प्रभारी नवीन कुमार होंगे। तालिब चौधरी को जनपद हापुड़ युवा जिला अध्यक्ष घोषित किया गया। ओमकार प्रधान युवा जिला महासचिव व प्रवेश हूण जिला युवा उपाध्यक्ष होंगे।
श्री लक्ष्मी फैशन (Mona Dream Gallery वाले) लाए हैं राखी पर खास ऑफर, 125 की राखियां खरीदने पर 50 रुपए का गिफ्ट FREE: संपर्क करें: 7817840559 (नई शिवपुरी, गत्ता फैक्ट्री के पास, हापुड़)

Shree Rathnam (हापुड़) रेस्टोरेंट और Golden Tulip Banquet Hall अब सभी के लिए खुल चुके हैं। Dining के लिए Table बुक करने, Banquet Hall और FREE Home Delievery के लिए सम्पर्क करें: 8810177771,7982759169
























