👁 0 views Views
युवा दिवस पर सैकड़ों युवा दौड़े
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): स्वामी विवेकनंद जयंती को भारतीय जनता युवा मोर्चा जनपद हापुड़ ने राष्ट्रीय युवा दिवस के रुप में मनाया और सिम्भावली में एक दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन गुरुवार को किया। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन भाजपा के जिलाध्यक्ष उमेश राणा व जिला प्रभारी मान सिंह गोस्वामी ने किया और भाजयुमो के जिला अध्यक्ष दीपक भाटी भी उपस्थित थे।
सैकड़ों नौजवान गुरुवार की सुबह गांव सिखैड़ा के एक फार्म हाऊस पर एकत्र हुए और सिम्भावली के डिग्री कालेज तक दौड़े। प्रतियोगियों के साथ अन्य नौजवान बाइव व स्कूटरों पर चल रहे थे। दौड़ प्रतियोगिता के विजयी प्रतियोगियों को जिलाध्यक्ष व जिला प्रभारी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010
























