हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की गोल मार्किट में लगातार बढ़ते अतिक्रमण की वजह से अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। ऐसे में वाहनों, ई-रिक्शा, गाड़ियों के आने जाने के दौरान परेशानी और भी ज्यादा बढ़ जाती है। वहीं कुछ अधिकारियों ने अतिक्रमण हटाने की जगह गोल मार्केट में कार, ई रिक्शा आदि के प्रवेश करने वाले मार्ग पर सड़क पर खंबे लगा दिए जिससे स्थानीय लोगों को कार चंडी रोड से घुमाकर लानी पड़ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि विभाग ने अतिक्रमण पर कार्रवाई करने की जगह सड़क पर यह खंभे लगा दिए हैं जिसकी वजह से परेशानी और भी ज्यादा बढ़ गई है। पुलिस-प्रशासन को अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। वहीं सड़क पर लगे खंभे की वजह से गाड़ियां आदि आने जाने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि यदि दमकल विभाग या एंबुलेंस आती है तो लोगों को आपात स्थिति में और भी ज्यादा परेशानी होगी।
























