मीट कारोबारी की करोड़ों रुपए की काली कमाई का पता चला










मीट कारोबारी की करोड़ों रुपए की काली कमाई का पता चला

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के एक बड़े मीट कारोबारी के ठिकानों पर मंगलवार की सुबह शुरु हुई रेड 24 घंटे के बाद बुधवार को भी जारी रही। बताते हैं कि आयकर टीम  मीट कारोबारी की काली कमाई का मूल्यांकन करने में जुटी है और परिवारजनों व कर्मचारियों के बयान दर्ज किए जा रहे है।

हापुड़ के गद्दा पाड़ा निवासी हाजी नौशाद की रामपुर रोड पर रेबन फूड्स प्राईवेट लि. नाम से मीट की फैक्टरी है, जहां से दूर-दूर तक मीट व चर्बी सप्लाई की जाती है।  संस्थान का एक दफ्तर पुरानी चुंगी के पास है। आयकर विभाग की सर्वे टीम ने कई दिन तक मीट कारोबारी के ठिकानों की रैकी की और लग्जरी कारों में सवार होकर 40 अफसरों का एक दल मीट कारोबारी के आवास, फैक्ट्री व दफ्तर पर आ धमका।

छापा मार दल ने तीनों ठिकानों पर पहुंचते ही लोगों का आवागमन बंद कर दिया और साथ आए अर्दध सैनिक बलों की तैनाती कर दी। आयकर टीम ने फर्म व आवास तथा दफ्तर से दस्तावेज, कम्प्यूटर, मोबाइल कब्जे में ले लिए।

बता दें कि कब्जे में लिए दस्तावेजों में कारोबार, बैंक पेपर, प्रोपर्टी पेपर तथा व्हीकल आदि के पेपर है जिन्हें खंगाला जा रहा है। संदेह है कि बैनामी प्रोपर्टी भी मीट कारोबारी पर हो सकती है। जेवर व नकदी भी मिली है। मीट कारोबारी के ठिकाने पर मिली ऐशो आराम की चीजों का भी मूल्यांकन हो रहा है।

मोबाइल फोन से खुलेंगे राज- आयकर टीम ने रेड करते ही मौके पर मिले मोबाइल फोनों तथा पेपर्स को कब्जे में ले लिया। टीम को उम्मीद है कि मोबाइल चैकिंग से कई राज खुलेंगे। आयकर टीम काली कमाई के स्त्रोत का पता लगाने में जुटी है।

बयान हो रहे है दर्ज- मीट फैक्टरी के दफ्तर में कार्यरत कर्मचारियों से भी पूछताछ कर बयान रिकार्ड किए जा रहे है। परिवारजनों से पूछताछ हो रही है और संसाधनों की उपलब्धता की जानकारी लेने के साथ ही मूल्यांकन किया जा रहा है। बैंक एकाउंटस की जानकारी ली जा रही है। घर व फैक्टरी तथा दफ्तर को खंगालने में टीम जुटी है।

मीट कारोबारी के तीनों ठिकानों पर हो रही आयकर टीम की कार्रवाई की अधिकृत जानकारी नहीं मिल पा रही है, परंतु समझा जाता है कि मीट कारोबारी के ठिकाने से करोड़ों रुपए की काली कमाई का पता आयकर टीम को चला है।

कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288







Related Posts

पूर्व मंत्री की कार को हमलावरों ने रोका, शीशे से पिस्टल सटाकर दबाया ट्रिगर

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के हिरणपुरा में आयोजित एक शादी में शामिल होने जा रहे पूर्व मंत्री मदन चौहान की गाड़ी पर युवक…

Read more

85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली ने पंजीकृत अभियोग में वांछित, फरार चल रहे शातिर अभियुक्त पर पुरस्कार घोषित किया…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पूर्व मंत्री की कार को हमलावरों ने रोका, शीशे से पिस्टल सटाकर दबाया ट्रिगर

पूर्व मंत्री की कार को हमलावरों ने रोका, शीशे से पिस्टल सटाकर दबाया ट्रिगर

85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित

85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित

एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल

एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल

श्री सनातन धर्म सभा हापुड़ के वार्षिकोत्सव पर होगा संकीर्तन, निकलेगा नगर संकीर्तन

श्री सनातन धर्म सभा हापुड़ के वार्षिकोत्सव पर होगा संकीर्तन, निकलेगा नगर संकीर्तन

हापुड़ के दो नेताओं ने डिप्टी सीएम से की मुलाकात

हापुड़ के दो नेताओं ने डिप्टी सीएम से की मुलाकात

शहीद जवान को दी श्रद्धांजलि

शहीद जवान को दी श्रद्धांजलि
error: Content is protected !!